रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, राजधानी कीव में त्राहिमाम-त्राहिमाम
रूस ने शुक्रवार देररात यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के हिस्सों में भारी तबाही मचाई। रूस ने बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दागकर पिछले दिनों मॉस्को में किए गए हमलों का माकूल जवाब दिया। इस हमले में पूरी राजधानी चपेट में आ गई।
बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल तेज, असमंजस के बीच यूनुस ने वार्ता के लिए बीएनपी और जमात को आमंत्रित किया
बांग्लादेश में ‘पतन के भंवर’ की अटकलों में फंसी 10 माह पुरानी अंतरिम सरकार के प्रमुख और मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस के आज बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी के नेताओं से मिलने की संभावना के बीच राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। संसदीय चुनाव के मुद्दे पर कुछ माह से यूनुस राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं।
पाकिस्तान की पर्वतारोही नैला कियानी ने कंचनजंगा पर चढ़ाई कर रचा इतिहास
पाकिस्तान की पर्वतारोही नैला कियानी ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है। वह 8,000 मीटर (26,247 फीट) से ऊंची दुनिया की 14 चोटियों में से 12 पर चढ़ने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बन गई हैं।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने फ्रांस के साथ वैश्विक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि चीन और फ्रांस को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने, वैश्विक विकास को प्रोत्साहित करने और बहुपक्षीय सहयोग को दिशा देने वाली भरोसेमंद शक्तियों के रूप में काम करना चाहिए।
कतर से ट्रम्प को गिफ्ट में ₹3400 करोड़ का ‘फ्लाइंग पैलेस’ प्लेन मिला, राष्ट्रपति रहते ट्रम्प इस्तेमाल क्यों नहीं कर पाएंगे…जानें
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ ने बुधवार को बताया कि कतर सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में दिया है। इसे एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 3400 करोड़ रुपए की कीमत वाले इस लग्जरी प्लेन को ‘फ्लाइंग पैलेस’ या उड़ता महल कहा जाता है।
जयशंकर ने PAK आर्मी चीफ को कट्टरपंथी कहा:बोले- उनके बर्ताव में झलकता है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को कट्टरपंथी बताया है। उन्होंने नीदरलैंड्स की मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के विचारों और व्यवहार में धार्मिक कट्टरता साफ नजर आती है।
वाशिंगटन में गोलीबारी, इजराइली दूतावास के कर्मचारियों को लगी गोली, दो की मौत, एक जख्मी
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली इजराइल के दूतावास के कर्मचारियों को लगी है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
नेतन्याहू का बड़ा ऐलान- “हमारा लक्ष्य स्पष्ट, गाजा अंततः इजराइली नियंत्रण में होगा”
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार रात एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इजराइल ने हमास के खिलाफ अपने “स्पष्ट और न्यायसंगत लक्ष्य” में अब तक काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन अभी “काम पूरा नहीं हुआ है”।
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित कर दिया। उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने यह घोषणा गुरुवार को की।
इजराइल ने गाजा पर बमबारी की, 42 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 14 हजार बच्चे भूख से बेहाल
इजराइल की सेना द्वारा गाजा पर की गई बमबारी में आज बुधवार को सुबह से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल ने इस क्षेत्र में भयावह युद्ध को लेकर यूनाइटेड किंगडम (यूके) और यूरोपीय संघ की चिंता को खारिज कर दिया है।