पानी के लिए जलने लगा पाकिस्तान का सिंध, प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का घर फूंका, पुलिस ने चलाई गोलियां
। पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने घर की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को भी पीटा। रिपोर्ट के मुताबिक सिंध के नौशेहरो फिरोज जिले में मंगलवार को पुलिस और एक राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।
ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा की। यह एक परिष्कृत नई मिसाइल रक्षा ढाल बनाने की योजना है। यह अंतरिक्ष से खतरों को रोकने में सक्षम होगी। अनुमान है कि इस पर लगभग 175 बिलियन डॉलर खर्च होंगे।
अफगानिस्तान भी रोकेगा पाकिस्तान का पानी:कुनार नदी पर डैम बना रहा
भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के प्रवाह को रोकने के लिए डैम बनाने की तैयारी कर रहा है। तालिबान सरकार के आर्मी जनरल मुबीन ने सोमवार को कुनार नदी पर बन रहे डैम का निरीक्षण किया।
डोनाल्ड ट्रंप के बदलावों से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित
व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए इस साल जनवरी में धमाकेदार एंट्री करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के बदलाव से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में ट्रंप ने अपनी आक्रामक नीति और ध्रुवीकरण में अपने सभी पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया है।
इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना
इजराइली सेना ने पिछले सात दिन में आतंकी समूह हमास के 670 से अधिक पर भीषण हमला किया है। पिछले 24 घंटों में इजराइल के हमलों में कम से कम 136 लोगों की जान चली गई। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गाजा में खाद्य पदार्थों की बुनियादी मात्रा को प्रवेश करने की अनुमति दी है।
इजराइल की भीषण बमबारी से गाजा में 60 की मौत, अंधाधुंध हिंसा से मानवीय सहायता अवरुद्ध
इजराइली सेना की गाजा पट्टी में आधी रात से आज सुबह होने से कुछ पहले तक हुई बमबारी में कम से कम 60 लोग मारे गए। इजराइल की अंधाधुंध हिंसा से मानवीय सहायता अवरुद्ध हो गई है। इजराइल की सेना ने क्षेत्र को मौत के जाल में बदल दिया है।
सुप्रीम कोर्ट सेे ट्रम्प प्रशासन को झटका, वेनेजुएला के लोगों को अमेरिका से निकालने पर रोक लगाई
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट सेे ट्रम्प प्रशासन को करारा झटका लगा है। अदालत ने वेनेजुएला के लोगों को देश से निकालने पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि लोगों को देश से निकालने से पहले उन्हें कानूनी प्रक्रिया अपनाने का पूरा मौका देना चाहिए। उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अदालत के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है।
शहबाज ने माना-नूरखान एयरबेस पर किया था भारत ने हमला
तमाम झूंठ बोलने के बाद आखिर पाकिस्तान ने भारत द्वारा किए गए एयरबेस व अन्य स्थानों पर हमलों की बात मान ली है। वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कबूल किया है कि भारत की सेना ने रावल पिंडी स्थित नूर खान एयरबेस समेत कई स्थानों पर हमले किए थे।
नीरव मोदी को फिर झटका: ब्रिटेन की अदालत ने नई जमानत याचिका की खारिज
भारत में बहुचर्चित बैंक घोटाले के आरोपित और आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लंदन के किंग्स बेंच डिवीजन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस ने उसकी ताजा जमानत याचिका खारिज कर दी है।
पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत से शांति वार्ता का दिया प्रस्ताव, कहा- कश्मीर रहेगा अहम मुद्दा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने गुरुवार को भारत के साथ बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि पाकिस्तान “शांति के लिए संवाद” को तैयार है। यह बयान उन्होंने पंजाब प्रांत स्थित कामरा एयर बेस की यात्रा के दौरान दिया, जहां वे हाल ही में भारत के साथ सैन्य संघर्ष में शामिल पाकिस्तानी वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर रहे थे।