झारखंड में 1 मई से डिजिटल जनगणना की शुरुआत,वार्ड स्तर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। झारखंड में इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 मई 2026 से होगी। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
झारखंड में आदिवासी जमीन कब्जा मामले गंभीर, आयोग सख्त, कई मामलों में त्वरित कार्रवाई
सर्कुलर रोड स्थित न्यू सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में तीन दिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 27 से 29 अप्रैल तक चली इस बैठक में आयोग की टीम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
झारखंड में पानी संकट और बिजली कटौती के खिलाफ BJP का चरणबद्ध आंदोलन, 12 मई को रांची में प्रदर्शन
झारखंड में पेयजल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
चिरकुंडा में जर्जर 11KV तार गिरने से 3 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9, सोनारडंगाल में 11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिरने से मवेशियों की मौत हो गयी
‘मुझसे पत्रकारों की दुकानदारी चलती है…हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में इरफान अंसारी का बयान
अपनी बयानबाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी इस बार एक नए विवाद में घिर गए हैं। हज़ारीबाग़ दौरे के दौरान उनके समर्थकों पर पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड के बच्चों का जलवा, मुंबई में दिखाया दम
झारखंड के नन्हें छात्रों ने ‘नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26’ में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में बड़े फैसले, सड़क दुर्घटना मुआवजा 4 लाख तक बढ़ा
झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए अहम निर्णय लिए गए।
झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी, पेंशन और शिक्षा में अहम निर्णय
झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, प्रशासन और कर्मचारियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
झारखंड सचिवालय सेवा संघ का प्रदर्शन, कैबिनेट बैठक के दिन प्रदर्शन
झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची में झारखंड मंत्रालय के समीप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कैबिनेट बैठक के दिन आयोजित इस प्रदर्शन में संघ के सदस्यों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
रांची में PESA नियमावली पर राउंड टेबल, ग्राम सभा सशक्तिकरण और बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
रांची : राजधानी रांची में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) यानी Panchayats (Extension to Scheduled Areas) Act (PESA) नियमावली 2025 के प्रभावी अनुपालन और जमीनी क्रियान्वयन में नागरिक समाज की भूमिका को लेकर राज्यस्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।