रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल
रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ में घायल कर दिया। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास पुलिस और सत्यम पाठक के बीच आमना-सामना हुआ, जो जल्द ही मुठभेड़ में बदल गया।
स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। बुधवार को सेना के विशेषज्ञों ने करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम को एक जटिल ऑपरेशन के जरिए डिफ्यूज किया, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो गई।
झारखंड में हाथियों का आतंक, कोडरमा में दो की मौत, कई घायल
झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव का है, जहां मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीडीपीओ व महिला सुपरवाइजर को सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में 62 सीडीपीओ और 237 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र विवरण समारोह में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
देवघर में टूटा शिव-पार्वती मंदिरों को जोड़ने वाला पवित्र गठबंधन, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप
21 अप्रैल 2026 की सुबह देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती मंदिरों को जोड़ने वाला पवित्र गठबंधन टूट गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
रांची में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, महिला आरक्षण बिल को बताया राजनीतिक कदम
रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
झारखंड में गर्मी का प्रकोप, अप्रैल में ही कई जिलों में 40 के पार हुआ तापमान
झारखंड में अप्रैल महीने में ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी महीने में कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है।
राज्यपाल ने दिलाई लोकायुक्त को पद और गोपनीयता की शपथ, CM भी रहे मौजूद
राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड के पैसे से बंगाल में भीड़ जुटा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : आदित्य साहू
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान राज्य सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी कैबिनेट के साथ असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने के लिए जाते हैं
झारखंड में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, 21 अप्रैल से लागू आदेश
राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षाओं के समय को संशोधित किया गया है।