Lohardaga News: कुड़ू में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, शराब लदा वाहन पलटा
झारखंड | झारखंड के Lohardaga जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। National Highway Kuru Ranchi Road पर ढुलुवाखुंटा के पास शराब लदा मालवाहक वाहन और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रांची में महिला सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठक, समग्र महिला नीति बनाने पर जोर
रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh के नेतृत्व में आज रांची में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) का सहयोग रहा।
चाईबासा के मजदूर तमिलनाडु में बंधक, सीएम ने दिए जांच के आदेश
News Saga Desk चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से काम की तलाश में Tamil Nadu गए सैकड़ों मजदूरों को एक सूता और कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए Hemant Soren ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच करने और पीड़ित मजदूरों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। पीड़ितों के अनुसार, उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है और घर लौटने की बात करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें जबरन रोके रखा गया है और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। बताया जा रहा है कि मजदूरों ने किसी तरह वीडियो संदेश के जरिए अपनी आपबीती साझा की, जिसके बाद यह मामला सामने आया। अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।
स्टेट हैंगर निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
रांची। Hemant Soren ने बुधवार को रांची स्थित Birsa Munda Airport परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर और उससे जुड़े आधारभूत ढांचे का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की विस्तृत समीक्षा की।
झारखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं: इंडियन ऑयल
रांची। झारखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और Press Information Bureau (PIB) ने रांची में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
JAC Matric Result 2026: 95.27% पास के साथ ऐतिहासिक नतीजे, चार छात्रों ने किया टॉप
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कांटा टोली चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ट्रायल बेसिस पर लागू नियम
रांची के व्यस्त कांटा टोली चौक पर ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। यह बदलाव फिलहाल ट्रायल बेसिस पर किया गया है।
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 से 28 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
India Meteorological Department के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। 24 से 28 अप्रैल के बीच राजधानी Ranchi समेत पलामू, धनबाद और Jamshedpur सहित 10 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भीषण आग, समय रहते काबू, बड़ा हादसा टला
Koderma के रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास धुआं फैल गया।
रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक
उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला अंतर्गत जनगणना कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी।