रांची सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
रांची: राजधानी रांची स्थित सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF जवान घायल
चाईबासा: जिले के सारंडा जंगल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।
धनबाद में होम गार्ड के 1500 पदों पर बहाली प्रक्रिया आज से शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान
धनबाद: जिले में होम गार्ड के करीब 1500 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसकी तैयारियों को लेकर रिहर्सल भी कराया गया है।
गुमला में दो युवतियों से सामूहिक दु’ष्कर्म, बीयर पिलाकर सुनसान जगह दिया वारदात को अंजाम
गुमला: जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पालकोट और सिसई क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों को घूमने के बहाने बुलाकर तीन युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।
रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य शूटर सनी सिंह घायल
रामगढ़: जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे सनी सिंह को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा भेजा गया है।
रांची में 12 दिन से लापता नाबालिग की ह’त्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना वजह, रिश्तेदार गिरफ्तार
रांची: रातू थाना क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने के बाद शव को बिहार के गया जिले में ले जाकर जला दिया। इस मामले में रांची पुलिस ने एक आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
रामगढ़ में लोको पायलटों का फूटा गुस्सा: कॉशन पेपर व्यवस्था के खिलाफ जोरदार आंदोलन
रामगढ़: धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन के अंतर्गत पतरातू में लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने कॉशन पेपर की मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ रविवार को जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। रनिंग स्टाफ ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अब वे कॉशन पेपर लेने के लिए यार्ड मास्टर (YM) कार्यालय नहीं जाएंगे।
असम के आदिवासियों के न्याय का मुद्दा राजनीति से ऊपर: हेमंत सोरेन
असम की राजनीति इस समय यूं ही केंद्र बन हुआ है। इसमें हेमंत सोरेन के पोस्ट ने और हलचल मचा दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिए कहा – असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया गया है, जिसे जितना कहा जाए, सबको बताया जाए
असम में हेमंत सोरेन का चुनावी बिगुल, श्रमिकों और किसानों के हक की उठाई आवाज
असम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव के तहत मज़बत और रांगापाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने मज़बत से प्रीति रेखा बारला और रांगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो के पक्ष में प्रचार करते हुए स्थानीय जनता से अपने समर्थन की अपील की।
रांची में सरदार पटेल की 150वीं जयंती: लौह पुरुष को दी गई श्रद्धांजलि
रांची: भारत रत्न और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का आयोजन सरदार पटेल स्मृति समिति ने किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार