नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी की सतर्कता
पूर्वी सिंहभूम, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की दोनों प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खरकई नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।
Cancer Research and Statistics Foundations Cancer
रांची, कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिसटिक फाउंडेशन की ओर से आगामी 12 जुलाई को होटल रेडिशन ब्लू में कैंसर समिट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिट में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मौजूद रहेंगे।
हाथी का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी
पश्चिम सिंहभूम, टोंटो प्रखंड स्थित सिरिंगसिया गांव में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही दिन पहले सारंडा वन क्षेत्र में इलाज के दौरान एक नन्हे हाथी की मौत हुई थी और अब फिर से हाथी की मौत की घटना सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई। वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया।
प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं।
बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को
रांची, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को निकाली जाएगी। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महा समिति पहाड़ी मंदिर भव्य और विशाल बाल कांवर यात्रा 27 जुलाई को नक्षत्र वन , राज्यभवन के समीप से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा पर जलाभिषेक करेंगे ।
उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन को सूचना मिली है कि अज्ञात व्यक्ति की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम और उनकी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
भारी बारिश से फिर उफनी भैरवी, रजरप्पा मंदिर में घुसा पानी
रामगढ़, भारी बारिश की वजह से रामगढ़ जिले में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक हर नदी और नाले में पानी काफी अधिक भर गया है। सड़कों पर भी जल जमाव की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी भैरवी नदी का पानी समा गया है। भैरवी इतनी उफान पर है कि अपने तट पर बने दुकानों को अपने साथ बहा ले गई। कई दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। दुकानदार अपने सामान को पहले भी हटा रहे थे। गुरुवार की सुबह मंदिर में दर्शन करने आए लोगों को मंदिर न्यास समिति और पुलिस प्रशासन के द्वारा नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई।
अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
लातेहार, जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग के पास अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत
रांची, राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते हैं गरीबों की शामत आ गई है। दिहाड़ी मजदूरी करनेवाले, ठेला खोमचेवाले, सड़क पर सब्जियां बेचनेवाले लोगों के जीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को रोजमर्रा के काम करने भी परेशानी हुई।
रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री मौजूद
रांची, प्रदेश की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को शुरू हाे गई । इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं।