ACB ने गढ़वा में मनरेगा BPO को 12000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
गढ़वा जिला के रमुना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ को पलामू एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने मंगलवार को मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय शिव शंकर राम को उनकी मां के नाम पर डोभा निर्माण का काम मिला था।
रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी
चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहा है। रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी। पांच अप्रैल को 12.50 बजे रात में नवमी तिथि प्रवेश करेगी और छह अप्रैल को 11.15 बजे रात में समाप्त होगी।
रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर; एक की मौत
रांची-टाटा रोड पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होने वाली है। यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि सरकार इसमें महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले ले सकती है। खासकर, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है।
झारखंड महिला टीम ने 13वीं सीनियर नेशनल पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में जीता रजत पदक
तमिलनाडु के इरोड में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम ने लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया। टीम के कोच श्री मुकेश कंचन ने बताया कि झारखंड ने अपने पहले मैच में कर्नाटक को 18-25 से हराया।
झारखंड में तेज़ी से हो रहा गर्मी का एहसास
झारखंड के मौसम में पिछले चार दिनों में आए बदलाव का असर अब समाप्त हो गया है। सोमवार से ही मौसम साफ हो चुका है। दिन भर धूप खिली रहने लगी है। अब तो अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि 30 मार्च तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने वाला है।
खूंटी में घर में सो रहे शख्स को हाथी ने दीवार तोड़कर बाहर निकाला, फिर पटककर मार डाला
खूंटी जिले में एक जंगली हाथी देर रात जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नागड़ा गांव में प्रवेश कर गया और एक ग्रामीण को पटककर मार डाला। शख्स की पहचान उमेश बारला (33 वर्ष) के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि….
झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की बहाली, भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री ने सदन में दिया जवाब
झारखंड विधानसभा में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी लेने का मामला उठा। बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने तारांकित प्रश्न के ज़रिये सदन के माध्यम से सरकार को बताया कि राज्य में पुलिस बल की काफ़ी कमी है। जिसके कारण अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है।
चाईबासा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ मागे पर्व मनाने गया था
चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़बिल गांव में बड़ा चीरू गांव एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 29 वर्षीय निर्मल बानरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को रात में मागे पर्व मनाने के लिए निर्मल बानरा अपने दोस्तों के साथ बडबिल गांव गया था।
झारखंड में 29 मार्च तक मौसम रहेगा साफ
झारखंड में पिछले 4 दिनों से चल रहे मौसम की मिजाज अब फिर बदलेगा। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम 29 मार्च तक साफ और शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।