अंतरराष्ट्रीय निगाहों में बीएयू की धान क्रांति — आइआरआरआई टीम ने की प्रायोगिक फसलों की सराहना, अगले चरण में चुनेंगी सर्वश्रेष्ठ किस्में
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के चावल अनुसंधान प्रक्षेत्र में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) की मॉनिटरिंग टीम ने
इंडोनेशिया में रामगढ़ कॉलेज की प्राध्यापक सम्मानित
रामगढ़ | इंडोनेशिया में आयोजित चतुर्थ वैश्विक संस्कृत कॉन्फ्रेंस में रामगढ़ महाविद्यालय के संस्कृत की सहायक प्राध्यापक डॉ प्रीति कमल ने समग्र शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में वैदिक शिक्षा प्रणाली का पुनरावलोकन विषय पर अपना पत्र प्रस्तुत किया।
रामगढ़ में इनरव्हील क्लब ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
रामगढ़ | इनरव्हील क्लब ऑफ़ रामगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को सैनी होटल के सभागार में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों से सजी सदस्यों ने मनोरंजक खेलों और गतिविधियों से समारोह में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों को विभिन्न उपहार प्रदान किए गए और सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
विस्थापितों के साथ उपायुक्त ने समस्याएं जानने को लेकर की बैठक
हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना से विस्थापित और प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियो,पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जमशेदपुर स्थित डीसी लाउंज तोड़फोड़ मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार,भेजा गया जेल
सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज में 13 अक्टूबर की शाम हुई तोड़फोड़ मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से उस लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने घटना के दौरान किया था। आरोपित को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, सीएम हेमंत सोरेन और नेता मौजूद
घाटशिला: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम के सोमेश सोरेन ने आज नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश और इंडिपेंडेंट गठबंधन के कई नेता भी मौजूद रहे।
रांची में आदिवासी हुंकार रैली: कुड़मी एसटी दर्जे की मांग के विरोध में जताई एकजुटता
रांची: कुड़मी समाज की एसटी दर्जे की मांग के विरोध में रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आज आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले हजारों आदिवासी समाज के लोग एकजुट हुए।
झारखंड ग्रामीण बैंक में करोड़ों का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह गिरफ्तार
पलामू: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, हुसैनाबाद के दंगवार शाखा में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घाटशिला उपचुनाव: बाबूलाल सोरेन ने नामांकन दाखिल, चंपाई सोरेन रहे साथ
घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने अपने पैतृक गांव जाहेरस्थान में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद रहे। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी उनका समर्थन किया। बाबूलाल आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे। मतदान 11 नवंबर को और परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।
झारखंड में 488 शिक्षकों को दीवाली से पहले प्रोन्नति की सौगात
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने लंबे समय से लंबित 2008 बैच के असिस्टेंट प्रोफेसरों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। दीपावली से ठीक पहले राज्य के छह विश्वविद्यालयों के कुल 488 शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रोन्नति की अनुशंसा की गई। यह प्रोन्नति विश्वविद्यालय प्रोन्नति नियमावली 2010 के तहत की गई है।