घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने बाबूलाल सोरेन पर जताया भरोसा, आधिकारिक घोषणा
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है।
झारखंड में मानसून विदाई के साथ ठंड की शुरुआत, अक्टूबर के अंत तक बढ़ेगी सर्दी
रांची: झारखंड में इस साल मानसून ने नया रिकॉर्ड बनाया और अब ठंड ने दस्तक दे दी है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून का 118 दिनों का सफर सोमवार को समाप्त हो गया। इस अवधि में राज्य में सामान्य से 23% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
लांजी ब्लास्ट का आरोपी केरल से गिरफ्तार, तीन जवानों की शहादत वाले केस में बड़ी सफलता
रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के चर्चित लांजी ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार नक्सली सावन उर्फ सबन टूटी को केरल से गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने उसे केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार इलाके से पकड़ा। गिरफ्तार नक्सली झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का रहने वाला है और वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
तेतुलमारी मुठभेड़: गोली लगने से जख्मी हुआ कुख्यात अपराधी भानु मांझी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों मामले
धनबाद/बाघमारा | तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ पहाड़ी इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भानु मांझी घायल हो गया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे असर्फी अस्पताल, धनबाद में भर्ती कराया गया है। भानु मांझी जमशेदपुर का नामी अपराधी है, जिस पर हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चलाया ‘ऑपरेशन अवैध खनन’, आठ हाईवा सहित अन्य वाहन जब्त
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध लौह अयस्क खनन पर लगाम लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात मधु कोड़ा ने बड़ाजामदा क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर लौह अयस्क लदे आठ हाईवा ट्रक, एक जेसीबी और एक लोडर मशीन जब्त कर नोवामुंडी पुलिस को सुपुर्द किया। इस दौरान 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जमीन विवाद में झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या
पलामू | पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा (40) की हत्या कर दी गयी। मुन्ना पर टांगी से तीन बार हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जमीन विवाद में झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या
ले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना
झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुवाई के बाद अदालत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता पंकज मिश्रा को नोटिस जारी किया, साथ ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
जल यात्रा के साथ दो दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के साथ 24 घंटा हरी कीर्तन शुरू..
खोदोवेली बहालडीह मे आयोजित दो दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं 24घंटा हरी कीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को जलयात्रा के साथ शुरू
झारखंड उच्च न्यायालय ने नगर निगम-नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने पर जताई नाराजगी
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय ने नगर निगम और नगर निकाय का चुनाव अबतक नहीं कराने पर नाराजगी जतायी है। अदालत ने इसे अवमानना का मामला करार देते हुए भारत के निर्वाचन आयोग को नोटिस भी जारी किया है। उच्च न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।