कुख्यात डॉन विकास तिवारी को रिमांड पर लेगी पलामू पुलिस, कोर्ट से मिली अनुमति
कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। जिसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। दरअसल दो महीने पहले पलामू में हुए गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी। दोनों ही पांडेय गिरोह का संचालन करते थे। कोयलांचल के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में भरत और दीपक मारे गए थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने औपचारिक मुलाकात की।
साहिबगंज में 3 सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग, 7 झोपड़ियां जलकर राख; एक महिला भी झुलसी
साहिबगंज में नगर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने आज भीषण आग लग गई। जिससे सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में एक महिला में झुलस गई हैं जिनका इलाज सूर्या नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी लोग गहरी नींद में थे।
31 मार्च तक राशन कार्ड धारकों को e-KYC कराना जरूरी
झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। 31 मार्च तक सभी राशन कार्डधारकों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राज्य सरकार ने पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है।
रामगढ़ में उग्रवादियों का तांडव, CCL कर्मी को मारी गोली, JCB को किया आग के हवाले
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है। उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और उसके बाद कोल डिपो में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। वहीं दो जेसीबी सहित तीन हाईवा में तोड़फोड़ भी की।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें उपचार के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें खांसी की समस्या काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया।
झारखंड में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अहले सुबह बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा जैसे जिले में घने बादल छाए। हवा ही रफ्तार तेज रही। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के मिजाज के इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम के बदला मिजाज आज राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में लगभग दिन भर देखने को मिल सकता है।
हजारीबाग के दनुआ घाटी में फिर सड़क हादसा, 1 की मौत; कई लोग घायल
हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में आज फिर सड़क हादसा हुआ। इसमें एक की मौत हो गयी है, जबकि 7-8लोग घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फौजी को जेल भेजने वाले पुलिस अधिकारियों पर गिरेगी गाज, DGP ने दिया जांच का आदेश
जुगसलाई थाने में बागबेड़ा के रहने वाले सैनिक सूरज राय और उनके चचेरे भाई विजय राय के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और जेल भेजे जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
पेयजल स्वच्छता विभाग में हुए 22 करोड़ के घोटाले में चार को कोषागार पदाधिकारियो को निलंबित करने का आदेश
स्वर्णरेखा परियोजना के रांची प्रमंडल में हुए लगभग 22 करोड़ के घोटाले में वित्त विभाग ने चार कोषागार पदाधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। बुधवार को इस घोटाले पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतर विभागीय जांच में जिन कोषागार पदाधिकारी को दोषी ठहराया गया है