झारखंड के गिरिडीह में हार्डकोर नक्सली दम्पति ने किया आत्मसमर्पण
गिरिडीह | झारखंड के गिरिडीह में बुधवार को सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में सक्रिय दो नक्सली शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ़ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ़ उर्मिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पपरवाटांड़ स्थित नए पुलिस लाईन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के अधिकारियों ने मुख्यधारा में लौटने पर दोनों का स्वागत किया।
जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं पर डीसी ने दिया कार्रवाई के निर्देश
पलामू | उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
रांची | बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अभियान डॉ. माइकल राज ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी लिखा है।
चिटफंड खेल रही 20 महिलाएं चिटिंग का शिकार, लगा रही थाने का चक्कर
पूर्वी सिंहभूम | टेल्को थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित झबरू बागान इलाके में चिटफंड ठगी का मामला सामने आया है। यहां की करीब 20 महिलाएं चिटिंग का शिकार हो गई हैं। एक महिला की ओर से चलाई जा रही चिटफंड कमेटी के जाल में सभी महिलाएं फंस गईं। ठगी का शिकार बनी इन महिलाओं के लगभग 15 से 20 लाख रुपये तक फंस गए हैं। मेहनत से अर्जित अपनी कमाई गंवाने के बाद सभी महिलाएं न्याय की उम्मीद में पुलिस थाने का चक्कर लगा रही हैं।
विधायक प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर सड़क पर कंपनी करेगी नियमित पानी छिड़काव
पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएच-33 पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर कंपनी के पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधियों ने एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पारडीह काली मंदिर स्थित कार्यालय में लायजनिंग अफसर इकबाल मोहम्मद से भेंट की। प्रतिनिधियों ने निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल से लोगों को हो रही परेशानी पर कड़ी नाराजगी जताई।
एमएमसीएच में ‘पलाश दीदी कैफे’ का शुभारंभ, गुणवतापूर्ण भोजन अब उचित मूल्य पर मिलेगा
पलामू | उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच)में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस ) अंतर्गत पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया। उन्होंने जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा से कैंटीन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कैंटीन में तैयार किये गये भोजन का स्वाद भी लिया।
उपचुनाव की घोषणा के बाद पहले 72 घंटे के लिए डीईओ ने जारी किया विशेष निर्देश
पूर्वी सिंहभूम | आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को शुरुआती 72 घंटों के लिए विशेष मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है, जिसके तहत जिला प्रशासन को चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच भिड़ंत, जाम
पूर्वी सिंहभूम | पारडीह चेकपोस्ट पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच विवाद गहराने के बाद सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। कागजात जांच को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते प्रदर्शन का रूप ले लिया, जिससे मानगो–पारडीह रोड पर लंबा जाम लग गया।
जंगल बचाओ अभियान समिति की अगुवाई में ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियारों के साथ किया प्रदर्शन
पलामू | पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने मंगलवार को रेवारातु गांव के ग्रामीणों ने जंगल बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया और अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर दिया।
तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग मामले में आरोपित गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम | उलीडीह थाना क्षेत्र में डिमना रोड स्थित संजय पथ पर तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपित दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।