दलमा की शान ‘रजनी’ का मनाया गया 16वां जन्मदिन
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की पहचान बन चुकी मादा हाथी रजनी का 16वां जन्मदिन मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर वन विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे माहौल में उत्सव का रंग दिखाई दिया और हर कोई रजनी को शुभकामनाएं देने पहुंचा।
अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, तीन भट्टियां ध्वस्त
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के डांगर नाला इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की।
हीरापुर बिजली विभाग के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
धनबाद | धनबाद थाना के पीछे हीरापुर बिजली सब-डिवीजन कार्यालय परिसर में स्थित एरिया बोर्ड के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) में सोमवार की रात करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही वर्कशॉप से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और धनबाद थाना को सूचना दी
स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर-पीताम्बर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहें : संतोष गंगवार
पलामू | झारखंड के पलामू स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में सोमवार को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से महान स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर एवं पीताम्बर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में सदैव तत्पर करने का आह्वान किया।
हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार
हजारीबाग | झारखंड में हजारीबाग पुलिस ने बिहार और झारखंड में कई अपराधों को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी मोहम्मद दानिश इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उत्तम यादव सहित कई अन्य गैंग के साथ मिलकर हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और गोलीकांड जैसी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है।
पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम | नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए उलीडीह पुलिस ने रविवार को उलीडीह ओपी क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
सरायकेला के गम्हरिया बाजार से शराब कारोबारी बापी दास गिरफ्तार,करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
सरायकेला | सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार से आबकारी विभाग की टीम ने अवैध देशी शराब के कारोबार में लिप्त बापी दास को गिरफ्तार किया है। आबकारी की टीम ने उसे शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा और 50 लीटर महुआ शराब भी जब्त की।
रेलवे कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने की फायरिंग ,एक मजदूर घायल
लातेहार | जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित टोरी साइडिंग पर रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में एक मजदूर गोपाल प्रसाद को गोली लगी है। घायल मजदूर चंदवा का रहने वाला है। उसका इलाज लातेहार सदर अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अपराधियों ने दहशत फैला कर रंगदारी वसूलने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है।
झारखंडी समाज ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम | लद्दाख के पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को झारखंडी समाज के बैनर तले जमशेदपुर में एकजुट होकर जन प्रदर्शन किया गया।
ब्राउन शुगर के साथ एक आराेपित गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम | सीतारामडेरा थाना पुलिस ने रविवार को कुंआ मैदान के पास ब्राउन शुगर बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राजू लोहार है, जो उरांव बस्ती का रहने वाला है।