उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में सहज और सुलभ भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
खनिज और धातुओं के परिष्करण और निष्कर्षण पर उद्योग सम्मेलन आयोजित
पूर्वी सिंहभूम | सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला(सीएसआईआर–एनएमएल) की ओर से शुक्रवार को खनिज और धातुओं के परिष्करण और निष्कर्षण पर आधारित उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया गया।
रंगदारी नहीं देने पर चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग, दहशत
पूर्वी सिंहभूम | सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना डॉ. अभिषेक के ससुर और उद्योगपति हरेराम सिंह के चंद्रा आवास परिसर की है, जहां गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई।
धनबाद के 21 स्कूली वाहनों का कटा 1.66 लाख का चालान
धनबाद | उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को एक बार फिर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूली वाहनों की जांच की गई।
तीहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैला दहशत, जांच में जुटी पुलिस
लाेेहरदगा | जिले के पेशरार प्रखंड के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र में बीती मध्य रात्रि पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, कई भट्टियां ध्वस्त
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने अवैध शराब निर्माण पर सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गालूडीह थाना क्षेत्र के गुढ़ाझोर और काशपानी इलाकों में अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की।अभियान का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत ने किया। छापेमारी के दौरान टीम ने कुल पांच अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
नाबालिग का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा थाना के बेलटांड़ दुर्गा पूजा मैदान से गुरुवार सुबह एक नाबालिग का शव
मनरेगा कर्मचारी संघ ने स्थायीकरण को लेकर डीडीसी को सौंपा ज्ञापन
पलामू | पलामू जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार दोपहर एक बजे जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मुलाकात की और उनसे संविदाकर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए गठित त्रिस्तरीय आंतरिक समिति के समक्ष मनरेगाकर्मियों के स्थायीकरण के दावे को प्रस्तुत करने की मांग की।
पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली
धनबाद | धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। गोली लगने से घायल संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
चोरी के 15 क्विंटल एलटी केबल के साथ तीन गिरफ्तार
धनबाद | पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस गश्ती दल ने बोलेरो पिकअप वैन पर लदे चोरी के करीब 15 क्विंटल एलटी केबल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।