स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, बजट सत्र के मुद्दों पर होगी चर्चा
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने आज सभी राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में सत्र के सुचारू संचालन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
JPSC-1 की टॉपर शालिनी विजय ने भाई और मां के साथ की आत्महत्या, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा
जेपीएससी-1 (JPSC-01) की टॉपर रही शालिनी विजय, उनकी मां शकुंतला और भाई मनीष विजय ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना केरल की है। मनीष विजय केरल के ककनाड में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। शालिनी विजय जेपीएससी-वन की टॉपर रही थी।
सेप्टिक टैंक में मिला साढ़े चार साल के बच्चे का शव, माता-पिता के साथ गया था शादी समारोह में
सिमडेगा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के खिजरी में एक सेप्टिक टैंक से साढ़े चार के बच्चे का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुशांत रजक के रूप में हुई है। घटना 18 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि खिजरी में एक शादी समारोह में अजय रजक अपनी पत्नी और बेटे सुशांत के साथ शामिल हुए थे।
पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने ED की याचिका खारिज की
रांची की PMLA की विशेष कोर्ट ने ईडी की याचिका को खारिज कर दी है, जिसमें एजेंसी ने कोर्ट से पूजा सिंघल को किसी भी विभाग का चार्ज देने से रोकने की मांग की थी। कोर्ट का यह फैसला पूजा सिंघल के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। ईडी और पूजा सिंघल के वकीलों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया।
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन योजना एवं स्वास्थ्य बीमा लागू करने के लिए जेजेए ने राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
पत्रकारों पर लगातार बढ़ते हमले एवं पत्रकार पेंशन व स्वास्थ्य बीमा को को लेकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS Union) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नालिस्ट एसोसिएशन(JJA) ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। पत्रकारों के इस महाधरना में झारखण्ड के सभी 24 जिलों के पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार पेंशन योजना एवं पत्रकार बीमा योजना लागू करने की मांग का समर्थन किया।
रांची समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्जन और बारिश का माहौल बना हुआ है। इस दौरान दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि रात में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं है।
देवघर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए तैयार हुआ प्रस्ताव, दूसरा टर्मिनल और चार एरोब्रिज बनेंगे
देवघर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 450 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। इस विस्तार में नया टर्मिनल और चार एरोब्रिज शामिल होंगे। नया टर्मिनल पुराने टर्मिनल के बगल में, पूर्वी क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बाबूलाल मरांडी ने JAC बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड में जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक के पेपर लीक होने के बाद दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर कर दी गई है। इसपर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-
आउटसोर्सिंग कर्मियों का काटकर मानदेय भुगतान पर आक्रोश
एमआरएमसीएच की आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी के कर्मियों का जनवरी माह का वेतन कट कर आया है। किसी का तीन हजार तो किसी का पांच हजार काट लिया गया है। इससे कर्मियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रभावितों में सभी स्तर के कर्मी शामिल हैं।
रांची से महाकुंभ जा रही बस जलकर हुई राख, 35 लोग थे सवार
रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। रांची से महाकुंभ जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 35 लोग सवार थे, लेकिन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।