नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अपनाएं ठोस रणनीति : डीजीपी
पश्चिमी सिंहभूम | जिला में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता गुरुवार को चाईबासा पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
11 अक्टूबर से चलेगी धनबाद–जम्मू AC स्पेशल ट्रेन, डीडीयू, वाराणसी और प्रयागराज में होगी स्टॉपेज
धनबाद से जम्मू के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन अब नवंबर तक दिल्ली तक चलेगी। जम्मू में भारी बारिश से रेल ब्रिज में खराबी आने से धनबाद-जम्मू स्पेशल मध्य अक्टूबर तक रद कर दी गई है। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने इस ट्रेन को धनबाद से दिल्ली तक चलाने की मंजूरी दे दी है।
मार्च 2026 तक JTET परीक्षा होगी, तब तक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक: झारखंड हाईकोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट में आज, 25 सितंबर को, राज्य के शिक्षा सचिव सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर अहम सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि झारखंड शिक्षा परिषद (JAC) के माध्यम से मार्च 2026 तक JTET की परीक्षा आयोजित की जाए।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में 10 नक्सलियों ने डीजीपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
पश्चिमी सिंहभूम | झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चााईबासा) जिला में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। भाकपा माओवादी संगठन के 10 नक्सलियों ने महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली शामिल हैं।
झारखंड में शिक्षक नियुक्ति पर रोक, हाई कोर्ट ने 31 मार्च 2026 तक टेट परीक्षा कराने का आदेश दिया
झारखंड हाई कोर्ट में जेट परीक्षा नहीं कराए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को 31 मार्च 2026 तक टेट की परीक्षा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि सहायक आचार्य नियुक्ति में बचे पदों पर फिलहाल कोई नियुक्ति न की जाए।
गुमला में तीन उग्रवादी ढेर, डीजीपी बोले – 2026 का सूर्योदय नहीं देख पाएंगे झारखंड के नक्सली
पलामू, हजारीबाग के बाद अब गुमला जिले में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में बुधवार की सुबह माओवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन कुख्यात माओवादी ढेर हो गए।
कुएं में गिरे हाथी और उसका बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रामगढ़ | गोला: जिले के गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां एक हाथी और उसका बच्चा अचानक लगभग 25 फीट गहरे कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल आज से खुलेगा, खर्च हुए 1 करोड़ रुपये
Durga Puja Pandal Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन आज से शुरू हो रहा है। गुरुवार को दो बड़े पंडालों का पट भक्तों के लिए खोला जाएगा, जबकि शुक्रवार से शहर के अधिकांश पूजा पंडालों का उद्घाटन होगा।
पाकुड़ में हिंसक झड़प, पथराव और बमबाजी में कई लोग घायल
पाकुड़ ज़िले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम देवतल्ला में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मोतिउर रहमान और रेनटू शेख के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवारजनों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई।
CM हेमंत सोरेन आज 170 डॉक्टरों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय में 170 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कदम राज्य के सरकारी डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उठाया जा रहा है। इसमें 70 डॉक्टरों की नियुक्ति जेपीएससी द्वारा की गई है। वहीं 100 डॉक्टरों को एनएचएम के तहत अनुबंध पर नियुक्त किया गया है।