मुख्यमंत्री से आईजी ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को बोकारो के आईजी सुनील भास्कर ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान आईजी ने मुख्यमंत्री को अपने कार्यक्षेत्र की गतिविधियों और कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया।
‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत अधिक से अधिक मामले दर्ज किए जाएं : डॉ. अरोड़ा
रांची | झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (जसास) की समीक्षा बैठक नामकुम स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा ने की। बैठक का उद्देश्य आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रगति की समीक्षा और जमीनी स्तर की समस्याओं पर चर्चा करना था।
कोयला बोनस पर बड़ी खबर: कर्मचारियों को कोलकाता हाईकोर्ट से राहत
कोयला कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता उच्च न्यायालय के डबल बेंच ने मानकीकरण समिति की बैठक में राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को शामिल कर बोनस की मीटिंग बुलाने का आदेश दिया है।
दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार के कर्मियों को मिलेगा वेतन, आदेश जारी
दुर्गा पूजा के पूर्व झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर 2025 का वेतन 25 सितंबर 2025 से भुगतान किया जाएगा।
घाटशिला उपचुनाव: कांग्रेस सक्रिय, JMM उम्मीदवार की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। एआईसीसी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) को निर्देश दिया है कि वह इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दे।
बिजली समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, कार्यालय गेट पर जड़ा ताला
धनबाद | झरिया स्थित बीसीसीएल के एरिया 9 बस्ताकोला कोलियरी क्षेत्र पिछले 15 दिनों से अंधकार में डूबा है। बताया जाता है कि 15 दिन पहले यहां का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था। जिस वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। दुर्गा पूजा जैसे पावन अवसर पर भी क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं होने के कारण बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बीसीसीएल के बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय का गेट जामकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे ।
नेशनल अवॉर्ड विजेता सिंगर शिल्पा राव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद
आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक खुशी का अवसर सामने आया है, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका शिल्पा राव ने भेंट की।
अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 1 करोड़ संपत्ति व 13.24 एकड़ जमीन जब्त
ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.01 करोड़ रुपये मूल्य के मकान और 13.24 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। यह कार्रवाई बालू के अवैध कारोबार से हुई अवैध कमाई (काली कमाई) के जरिए संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।
दुर्गा पूजा से पहले सिमडेगा के 88,606 लाभुकों को मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले में 88,606 लाभुकों को सितंबर माह 2025 की सम्मान राशि प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से प्रदान कर दी गई है। इस प्रकार कुल 22 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये की राशि लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है।
झारखंड उच्च न्यायालय में अब नौ अक्टूबर को होगी पेसा नियमावली मामले की सुनवाई
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय में ‘पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम, 1996’ (पेसा) नियमावली लागू नहीं होने से जुड़े अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लफ्जो में सरकार को अगली सुनवाई तक पेसा नियमावली हर हाल में अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी।