जमीन देने के नाम पर खरीदार से ठगी, शिकायत दर्ज
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित ग्रामीण क्षेत्र पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर निवासी एक युवक के साथ जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। पीड़ित विकास कुमार ने जमीन दिखाकर पैसा लेने और रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पेसा एक्ट: आज मिल सकती है मंत्रिपरिषद की मंजूरी, ग्रामीण स्वशासन होगा मजबूत
पंचायती राज विभाग ने पेसा (पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम) नियमावली का संलेख तैयार कर लिया है। बुधवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इसपर सहमति मिलने की संभावना है।
दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग, जदयू ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शहर में यातायात समस्याओं के समाधान की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बुधवार को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दुर्गा पूजा के दौरान विशेष रूप से शहरवासियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
झारखंड के सभी स्थानों पर 25 को बारिश होने की संभावना
झारखंड के सभी स्थानों पर 25 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।
झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए
झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है।
विस्थापितों ने प्रशासन से 30 दिनों में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला के मिर्जाडीह बांध से विस्थापित सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथ में तख्तियां और पोस्टर लेकर मंगलवार को डिमना क्षेत्र से पैदल मार्च करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।
दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आगामी दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से की।
झारखंड का मोस्ट वांटेड नगीना यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा, 25 से ज्यादा नक्सली वारदातों में था शामिल
उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली और टीएसपीसी (TSPC) के जोनल कमांडर नगीना को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
धनबाद स्टेशन पर 41.22 लाख रुपये जब्त, बिहार ले जाने की कोशिश में दो हिरासत में
धनबाद रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क और मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए। चेकिंग अभियान में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। धनबाद स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के पिट्ठू बैग से 41,22,400 नगद बरामद किया है।
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
पूर्वी सिंहभूम | जिले में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय के सामने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पिछले दो वर्षों से उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।