JAC की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा हुई रद्द, प्रश्नपत्र हुआ वायरल
झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है। अब बोर्ड पूरे राज्य में परीक्षा रद कर दी है।
JAC 10वीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक, वायरल प्रश्नपत्र से किया गया मिलान; अध्यक्ष ने पाया सही
जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा के साइंस विषय का पेपर लीक हो गया है। दरअसल 20 फरवरी को परीक्षा से पहले ही विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र वायरल हो गया था। जैक की जांच में इसको सही पाया गया है। जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज सुबह 9.45 में जब प्रश्न पत्र खुला तो वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया।
JUT के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के प्रभारी कुलसचिव से की मुलाकात, इन समस्याओं से कराया अवगत
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) के तकनीकी छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव निशांत कुमार से मुलाकात की। इस वक्त उनके साथ curriculum डायरेक्टर स्नेह भी उपस्थित थे। इस दौरान छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा संबंधी समस्याओं और लंबित परिणामों के बारे में कुलसचिव को अवगत कराया।
धनबाद में बैंक के अंदर अधिवक्ता के साथ पॉकेटमारी, 44 हजार लेकर फरार हो गये बदमाश
अब बैंक के अंदर भी आपका पैसा सुरक्षित नहीं है। अगर आप भी बैंक में पैसा जमा करने या निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपके पैसों पर पॉकटेमारों की नजर है। दरअसल दो दिन पहले यानि मंगलवार को एक अधिवक्ता के साथ पॉकेटमारी हो गई, वह भी बैंक के अंदर।
हजारीबाग में ट्रक से टक्कर में दो युवकों की मौत
हजारीबाग के पदमा में एनएच-33 पर इटखोरी मोड़ के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अडार गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
रांची-रामगढ़ समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश
झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज सुबह-सुबह बारिश हुई। वही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आगामी 22 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम का पूर्वानुमान है। वहीं, गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ और पलामू आदि इलाके में बादल गरज सकते हैं
दलहन एवं तेलहन की खेती के लिए जाना जाएगा पलामू: राधाकृष्ण किशोर
पलामू। जिला मुख्यालय डालटनगंज शिवाजी मैदान में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित इस किसान मेले का उदघाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेता तिर्की एवं वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर लटकट्टो के पास स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस भीषण सड़क हादसे में
युवती शादी का बना रही थी दबाव, नाराज होकर प्रेमी और उसके घरवालों ने जला दिया
जमशेदपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने मरने से पहले अपने प्रेमी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवती शादी का
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगा बैन
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लग गया है। गुटखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना