जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में तीन आरोपितों को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2024 में हुई झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) पेपर लीक मामले के तीन आरोपितों को जमानत दे दी है। फिलहाल तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।
खेलगांव में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत
रांची के खेलगांव में एक बड़े सड़क हादसे में स्कूटी सवार लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। मामल आज सुबह की बताई जा रही है, जिसमें सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच जोर डर टक्कर हो गई। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश निकला साजिश का मास्टरमाइंड, बड़ा आतंकी हमला नाकाम
भारत में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया अशहर दानिश उर्फ अशरफ दानिश बताया जा रहा है। वह पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था और देश के विभिन्न हिस्सों में फैले नेटवर्क के जरिए बड़े हमले की तैयारी कर रहा था।
रांची के 12 लोग नेपाल में हिंसक आंदोलन में फंसे, होटल से बाहर निकलने पर रोक
नेपाल इन दिनों उग्र विरोध-प्रदर्शनों की चपेट में है। राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच रांची के 12 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। ये सभी 9 सितंबर को रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेपाल पहुंचे थे।
सूर्या हांसदा मामले की CBI जांच और रिम्स-2 जमीन वापसी को लेकर बाबूलाल मरांडी नेतृत्व में BJP का आक्रोश प्रदर्शन
आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की मुठभेड़ में हुई मौत और रिम्स-2 निर्माण के नाम पर आदिवासी जमीन अधिग्रहण के खिलाफ झारखंड भाजपा ने शनिवार को राज्यव्यापी आक्रोश-प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला केंद्रों तक भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
कमांडर आयुष रंजन के निधन पर एसोसिएशन ने जतायी संवेदना
रांची | भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39) के आकस्मिक निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गहरी संवेदना जतायी है। गुरुवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज तड़के बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे रांची निवासी रिटायर्ड डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद एवं मीना राय के इकलौते पुत्र थे। नौसेना नेतृत्व की देखरेख में बेंगलुरु में ही उनकी अंत्येष्टि संपन्न हो रही है।
फेसबुक पर खुद को साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताने वाला अशहर दानिश निकला Suspected Terrorist
रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था। उसकी प्रोफाइल फोटो में इस्लामिक धार्मिक स्थल की फोटो लगी है। उसने खुद को डिजिटल क्रिएटर और साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताया है। फेसबुक पर उसके 492 फालोअर्स हैं और वह 113 लोगों को फालो करता है।
आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते झारखंड का आदिवासी समाज अपने हक और अधिकार वंचित : रघुवर
रांची | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर बिचौलिए और दलालों के साथ विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और राज्य में अविलंब निकाय चुनाव कराने और पेसा कानून को कैबिनेट में पारित कर लागू करने की मांग की।
ठेका श्रमिकों को हक नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन : अजय राय
रांची | इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की आवश्यक बैठक बुधवार को आईआईसीएम कैंपस परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय राय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
माप-तोल विभाग के शिविर में मीटर, बाट और कांटों का किया गया सत्यापन
रांची | झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मैकी रोड कार्यालय में बुधवार को माप-तोल विभाग की ओर से कैंप लगाया गया, जिसमें संघ के सदस्यों के माप-तोल लाइसेंस के साथ ही मीटर, बाट और कांटों का भी सत्यापन किया गया।