‘वनवासी कल्याण आश्रम’ के प्रांत पदाधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
रांची | झारखंड की राजधानी रांची स्थित राणी सती मंदिर परिसर में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत पदाधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतो से आए पदाधिकीरियों को आयोग की ओर से किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकीरियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है : प्रवीण टोप्पो
रांची | झारखंड में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान हिन्दी का प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में प्रयोग करने तथा बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
झारखंड के गोड्डा में सबसे अधिक 86 मिमी बारिश दर्ज
रांची | झारखंड के गोड्डा जिला में सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई है।यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी।
दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रहेंगी रद्द
रांची | देश के अन्य प्रांतों की भांति झारखंड में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट पर है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं।
रांची-पूर्णिया रूट पर बड़ी सौगात, 17 सितंबर से इंडिगो की नई उड़ान सेवा शुरू
रांची और पूर्णिया के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया के लिए कोलकाता के रास्ते नई विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। यह सेवा फिलहाल प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 111 अस्पतालों का बकाया भुगतान मंजूर, नए प्रस्तावों पर हुई चर्चा
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उन 111 अस्पतालों के बकाया भुगतान का रास्ता साफ हो गया है, जिनका भुगतान लंबे समय से रोक कर रखा गया था।
झारखंड में त्योहारों को लेकर बिजली विभाग का बड़ा निर्देश, पूजा पंडालों के लिए जारी हुआ SOP
दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने पूजा पंडालों में विद्युतीकरण कार्य करने वाले आयोजकों के लिए सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
रांची में डीडीसी ने ‘पलाश वेंडिंग मशीन’ और ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस-वे योजना’ का किया शुभारंभ
रांची | झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में शुक्रवार को रांची के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवनिया ने ‘पलाश वेंडिंग मशीन’ और ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस-वे योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर योजना का औपचारिक उद्घाटन किया।
झारखंड के मुख्यमंत्री से दरगाह कमिटी के सदस्यों ने की मुलाकात, किया आमंत्रित
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के डोरंडा स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को मुलाकात की और 11 सितंबर से चल रहे पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
झारखंड के मुख्यमंत्री को जेसोवा ने दीपावली मेला में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।