विजय टू खदान बंद होने से मजदूरों में आक्रोश, दी धरना की चेतावनी
पश्चिमी सिंहभूम | जिला के गुवा हाथी चौक में गुरुवार को झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बारला, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो, झारखंड मजदूर यूनियन गुवा के अध्यक्ष लालमोहन महतो, महासचिव हेमराज सोनार, बरायबुरु यूनियन अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और मजदूर-ग्रामीण शामिल हुए।
एसपी ने बीट पुलिसिंग और पैंथर मोबाइल अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पश्चिमी सिंहभूम | झारखंड में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय से गुरुवार को एसपी राकेश रंजन ने बीट पुलिसिंग और पैंथर मोबाइल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छह दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन
खूंटी | बिरसा वाहिनी फाउंडेशन के तत्वावधान में खूंटी जिला मुख्यालय में आयोजित गणेश महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को हो गया। 26 अगस्त से शुरू गणेश महोत्सव में खूंटी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत होकर भाग लिया।
पूर्वी सिंहभूम में डायरिया रोग से बचाव के लिए प्रभावित गांवों में लगे मेडिकल कैंप
पूर्वी सिंहभूम | झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में डायरिया के मामले आने के बाद गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच की।
पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट के पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
पश्चिमी सिंहभूम | जिला स्थित चाईबासा में बैंक से पैसा लेकर लौट रहे पेट्रोल पंप कर्मी से हुई दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।
टैंगो मोबाइल यूनिट को मिली हाईस्पीड बाइक
पूर्वी सिंहभूम | शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अब महानगरों की तर्ज पर हाईटेक और चुस्त-दुरुस्त हो गई है। गुरुवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने टैंगो मोबाइल यूनिट के 33 जवानों को हाईस्पीड बाइक सौंपी गई।
ट्रक की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटी सुरक्षित
पूर्वी सिंहभूम | जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बिरसा चौक के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी 14 वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई।
सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामला: परिजनों ने झारखंड हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की
रांची | गोड्डा में 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा के परिजनों ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है। सूर्या की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर एसपी को याचिका में पक्षकार बनाया।
स्कूल में बच्चों ने पेंटिंग बनाकर मनाया शिक्षक दिवस
रांची | झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से संचालित कोशिश स्पेशल स्कूल अरगोड़ा में गुरुवार को शिक्षक दिवस मनाया गया।
दिनदहाड़े कारोबारी से 30 लाख रुपये की लूट
पूर्वी सिंहभूम | शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद गुरुवार को बिष्टुपुर में दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।