छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर आजसू छात्र संघ सड़कों पर — ‘शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च’
रांची। 2024–25 की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर आजसू छात्र संघ गुरुवार को बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन बापू वाटिका, मोराबादी से राजभवन तक ’शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च’ निकालेगा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा।
खूँटी में दर्दनाक सड़क हादसा , लौह अयस्क लदा ट्रक पलटा, आग में झुलसकर चालक की मौत
रांची। खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चूरगी गांव के पास खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति भयावह हो गई।
डोरंडा कॉलेज में तेज धमाका, परीक्षा के दौरान अफरा-तफरी , सुतली बम की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
रांची के डोरंडा कॉलेज में बुधवार को अचानक तेज धमाके की आवाज गूंजने से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के समय कॉलेज में परीक्षाएं जारी थीं। तेज धमाका सुनते ही छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और कई विद्यार्थी घबराकर परीक्षा कक्षों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक पूरे कैंपस का माहौल दहशत भरा रहा।
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर बाबूलाल मरांडी का आरोप बोले, पुलिस व अधिकारियों का संरक्षण
रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में अवैध कोयला कारोबार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला माफिया पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खुलेआम अवैध व्यापार संचालित कर रहे हैं।
रांची में संविधान दिवस पर कांग्रेस का संकल्प, ‘लोकतंत्र व संविधान की रक्षा ही हमारी प्राथमिकता’
रांची में संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड कांग्रेस ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।
संविधान गौरव दिवस पर बाबा साहेब को नमन, अमर कुमार बाउरी ने कहा-संविधान देश की लोकतांत्रिक धुरी
रांची संविधान गौरव दिवस के अवसर पर सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराने उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संविधान दिवस पर शिल्पी तिर्की ने किया सामूहिक पठन, कहा-संविधान राष्ट्र की एकता की आत्मा
रांची। संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पशुपालन निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
ED समन मामले में हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने वापस ली अंतरिम राहत
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) समन प्रकरण में हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चल रहे मामले में ED द्वारा समन का पालन नहीं करने को लेकर दायर शिकायत पर पहले मिली अंतरिम राहत को हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया है।
Ranchi में हलचल तेज, विराट कोहली सहित खिलाड़ी पहुंचे, IND vs SA वनडे की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले से पहले रांची क्रिकेट माहौल में रंगने लगा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी धीरे-धीरे रांची पहुंच रहे हैं और इसी बीच विराट कोहली के आने की जानकारी ने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के कई खिलाड़ी भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिखाई दिए और वहां से होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए।
Bar Owner का बयान: ट्रांसजेंडर्स पर शोषण के आरोप फर्जी, CCTV से हुआ सच साफ
रांची के अरगोड़ा चौक स्थित लाइसेंस प्राप्त रेस्टोरेंट सह बार बिरेन साहू लिकर बार के संचालक बिरेन साहू ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ चैनलों में प्रसारित अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके बार में ट्रांसजेंडर समुदाय को बुलाकर नचाने और उनका व्यावसायिक शोषण करने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक हैं।