रांची के रेडिशन ब्लू में जुआ खेलते पकड़े गए जुआरी, पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया
राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
स्वतंत्रता दिवस पर रांची में मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पर प्रतिबंध, निगम ने जारी किया आदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त 2025 को रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी बधशालाएं एवं मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
नशे में धुत व्यवसायी ने बच्ची और दो महिलाओं को कुचला, सभी की दर्दनाक मौत
अरगोड़ा में काव होटल के पास रविवार शाम भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार एसयूवी (जेएच01एफएफ-4545) ने कार और बाइक को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रही दो महिलाओं और एक बच्ची को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
15 अगस्त को मोरहाबादी में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा, जानिए वजह
स्वतंत्रता दिवस पर इस साल रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झंडोत्तोलन करेंगे। परंपरा के अनुसार इस मुख्य राजकीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में मुख्यमंत्री के द्वारा और उप राजधानी दुमका में राज्यपाल के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है।
रांची के बार में भोजपुरी गाना बजाने की मांग पर विवाद, गार्ड की गोली से हंगामा
कोतवाली इलाके में स्थित ग्रेविटी लांज एंड बार में बुधवार की रात फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने एक निजी गार्ड राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित डोरंडा का रहने वाला है और कुछ महीने पहले तक एक नेता का अंगरक्षक रह चुका था।
राजभवन के सामने हाड़ी समाज का महाधरना, अमर बाउरी हुए शामिल; 13 सूत्री मांगें पेश
अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राजभवन के समक्ष एक दिवसीय हाड़ी अधिकार महाधऱना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से न्याय की गुहार लगाई।
IIM रांची में मिड-टर्म परीक्षा खत्म, देश में पहली बार ‘वर्किंग विद एआई’ प्रोजेक्ट से होगा छात्रों का मूल्यांकन
आईआईएम रांची ने प्रबंधन शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए मिड-टर्म परीक्षाएं खत्म कर दी हैं। अब इसकी जगह “वर्किंग विद एआई (वाई)” नामक प्रोजेक्ट से छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में स्टूडेंट्स को एआई टूल्स की मदद से बिजनेस से जुड़ी वास्तविक या काल्पनिक समस्याओं का समाधान निकालना होगा।
रिम्स की जर्जर बिल्डिंग में बड़ा हादसा टला, गिर गई फॉल्स सीलिंग
रिम्स की पुरानी बिल्डिंग की हालत दिनोंदिन खस्ताहाल होती जा रही है। भवन की जर्जर स्थिति के चलते किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो राज्य सरकार और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है।
आर्थिक तंगी और कलह ने ली तीन जिंदगियां: मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, पति से थी अलग
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लटमा रोड के एक फ्लैट में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान संयुक्ता सिंह उर्फ संध्या सिंह (35), आरव सिंह (12) और आराध्या सिंह (11) के रूप में हुई है।
पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में आखिरी सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन मास की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। नामकुम के स्वर्ण रेखा नदी से रविवार रात जल लेकर पैदल भक्त पहाड़ी मंदिर पहुंचे और तड़के सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है।