डीएमएफटी फंड घोटाला पूरे झारखंड में फैला हुआ है: बाबूलाल
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बाबूलाल मरांडी ने राज्य में उजागर हो रहे जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड घोटाले पर कड़ी आपत्ति जताई है।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
रांची | झारखंड के नगर विकास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को राजधानी रांची के विभिन्न तालाबों एवं छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पंजाब सरकार के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पंजाब सरकार के दोनों मंत्रियों ने 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, समर्पण, त्याग, आदर्श एवं जनकल्याण के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर के संत महात्माओं सहित विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पंजाब सरकार की ओर से मिले आमंत्रण हेतु दोनों मंत्रियों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया तथा आयोजन की सफलता के लिए उन्हें अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
कुख्यात प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने हाथ मिलाया, पाकिस्तान से भी लिंक का खुलासा
कुख्यात प्रिंस खान और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गैंग एक साथ मिलकर झारखंड में अपराध की दुनिया में काम कर रहे हैं। रांची पुलिस ने
अपना घर आश्रम में गोवर्धन पूजा उल्लास पूर्वक मनाया गया
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांगो एवं निराश्रितजनों के
बीसीसीएल खेमका आउटसोर्सिंग फेस में कोयला चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, चोरों ने दो मुंशियों की की पिटाई
बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो एबीओसीपी क्षेत्र में संचालित खेमका कैरियर आउट सोर्सिंग फेस से दिनदहाड़े कोयला चोरी कर रहे चोरों का विरोध करना मुंशीयो को पड़ा महंगा। बताया जाता है की नदखुरकी कोलडंप मुंशी एक्रांत राम एंव जमुनिया कोलडंप के मुंशी मांझो बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास लोकल सेल में ट्रक लोडिंग करवाने के लिए कोयला देखने खेमका कैरियर आउट सोर्सिंग फेस गया था।
माटिगढ़ गोवर्धन पर्वत परिसर में बुधवार को श्रद्धा और हर्षो उल्लास के साथ दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन
बाघमारा | माटिगढ़ गोवर्धन पर्वत परिसर में बुधवार को श्रद्धा और हर्षो उल्लास के साथ दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन हुआ. इस अवसर पर यादव समाज के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत एवं गौ माता की पूजा अर्चना की.
दीपावली की रात गायब हुआ दिव्यांग युवक, दो दिन बाद जंगल से मिला अधजला शव , बर्बर हत्या से सहमा बेड़ो इलाका
राँची | बेड़ो थाना क्षेत्र के खूंटयारी जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक दिव्यांग आदिवासी युवक का अधजला शव देखा। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सोमरा कुजूर, निवासी घाघरा गांव, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि युवक की बर्बरता पूर्वक हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है।
महापर्व छठ को लेकर रांची के यातायात में बदलाव,वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
रांची | महापर्व छठ के पावन अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, जो आपातकाल को छोड़कर सभी वाहनों पर लागू होगी। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।
रांची में सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया
रांची : रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा।