रांची में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, सिरमटोली ओवरब्रिज के पास उठाया, फायरिंग कर कुजू में छोड़कर फरार
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरमटोली फ्लाईओवर के पास बिशप वेस्ट कॉट स्कूल जा रही 5वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया।
रांची सदर अस्पताल में 14 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, पुराने दुष्कर्म केस का हुआ खुलासा
राजधानी रांची के सदर अस्पताल में रविवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद यह तथ्य सामने आया कि किशोरी गुमला जिले के एक गांव में कई महीने पहले यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थी, जिसकी जानकारी अब जाकर उजागर हुई है।
सदर अस्पताल के गेट पर महिला ने नवजात को दिया जन्म, 108 एंबुलेंस हड़ताल बनी संकट की वजह
रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जब एक गर्भवती महिला ने इमरजेंसी गेट के पास ही बच्ची को जन्म दिया। यह स्थिति राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुई, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी कठिनाई हो रही है।
रांची में ताज होटल की राह हुई साफ, जमीन लीज प्रक्रिया पूरी; नवंबर में शिलान्यास की संभावना
राजधानी रांची में प्रतिष्ठित ताज होटल के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सोमवार, 28 जुलाई को झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग ने होटल ताज के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि की लीज औपचारिक रूप से ताज ग्रुप के नाम कर दी।
अनुराग गुप्ता की DGP नियुक्ति पर एक हफ्ते बाद होगी सुनवाई, बाबूलाल मरांडी और डीजीपी ने रखा पक्ष
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दाखिल की है।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DIG सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के गठित पुलिस की टीम के द्वारा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने संजय सेठ को जान से मारने की धमकी नशे की हालत में दी थी।
पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है।
रामतीर्थ धाम में विधायक ने की पूजा अर्चना
पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिला में रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने वैतरणी नदी तट पर स्थित रामतीर्थ धाम (रामेश्वर बाबा) में पूजा-अर्चना की।
भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण
पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिला में बीते शुक्रवार से लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड पूरी तरह बह गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय दर्शन और भाषा साहित्य को आत्मसात करने की जरूरत : सीपी सिंह
रांची | केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।