नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपये
चुटिया थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुए एक दुष्कर्म का मामला अब जाकर सामने आया है। दरअसल एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दो लड़को ने मिलकर दुष्कर्म किया था। और दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाया और धमकी देकर 10 हजार रुपये भी वसूले थे।
रांची को मिलेगा ताज होटल का तोहफा, कोर कैपिटल एरिया में नवंबर तक हो सकता है शिलान्यास
राजधानी रांची के धुर्वा स्थित कोर कैपिटल एरिया में जल्द ही होटल ताज की भव्य इमारत तैयार होने जा रही है। इस परियोजना का शिलान्यास नवंबर 2025 तक किया जा सकता है। सरकार की तरफ से होटल के निर्माण के लिए जरूरी मंजूरियां मिल गयी हैं।
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को
छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी-एलएलएम में एडमिशन के लिए फॉर्म जमा (रजिस्ट्रेशन) हो रहा है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी एलएलबी के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
रांची में उपायुक्त की समीक्षा बैठक: विकास योजनाओं से लेकर रथयात्रा तक, सभी तैयारियों को मिले अंतिम निर्देश
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और आगामी आयोजनों की समीक्षा की।
हेमंत सरकार ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को भेजा नोटिस—जानें क्या है पूरा मामला
पिछली सरकार में कांग्रेस कोटे से स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना गुप्ता से अब सरकार ने ग्लॉक पिस्टल वापस ले लिया है। ग्लॉक पिस्टल को वापस लेने के लिए सरकार की ओर से कब पत्र जारी किया गया था और उस पत्र में क्या कहा गया था। झारखंड सरकार में मंत्री रहते बन्ना गुप्ता ने अपने रसूख के बल पर अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल खरीदी थी।
राज्यपाल का नेतरहाट दौरा: आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और नाशपाती बागान का किया निरीक्षण
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नेतरहाट प्रवास के दौरान नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया तथा वहाँ की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
8 साल इंतजार, 8 महीने में बदहाल: कांटाटोली फ्लाईओवर की सड़क उखड़ी, पानी रिसाव और जलजमाव से जूझ रहा रांची
रांची के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाईओवर जहां एक ओर ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद लेकर आया था, उसी फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पहली बारिश में ही फ्लाईओवर की सड़क उखड़ने लगी है। जगह-जगह जलजमाव हो रहा है।
आजसू ने संघर्ष किया, झामुमो ने की झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी : सुदेश
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी के 26 वें समारोह में रविवार को कहा कि झामुमो ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, जबकि आजसू ने संघर्ष किया है।
खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि आजसू ने बिना संघर्ष के ही वर्ष 1986 से 2000 तक सांसद और विधायक बनाया।
सुदेश ने कहा है कि हेमंत सरकार चोरी और लूट नहीं, जनता के अधिकारों की डकैती में जुटी है। जनता इस सरकार से मात्र छह माह में ही त्रस्त हो चुकी है। आजसू कार्यकर्ता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें।
मातेश्वरी सरस्वती का स्मृति दिवस ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया
रांची, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम अध्यक्ष मातेश्वरी सरस्वती (जगदम्बा) के स्मृति दिवस रविवार को हरमू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया।
भारी बारिश से डूबा बागबेड़ा फिल्टर प्लांट, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित
पूर्वी सिंहभूम, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के फिल्टर प्लांट परिसर में भारी बारिश के कारण पानी भर गया।
इससे जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। प्लांट के सैंप में भरे पानी को रविवार से मोटर पंप के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। इस वजह से कॉलोनी के करीब 1140 घरों के 20 हजार से अधिक लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा है।