योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :इरफ़ान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहूंचाना जरूरी है। क्योंकि योग हमें न सिर्फ ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है।
रांची विश्वविद्यालय और DSPMU में अंतरिम कुलपति की नियुक्ति, राज्यपाल ने दिए निर्देश
झारखंड के 2 प्रमुख विश्वविद्यालयों रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने अंतरिम प्रभार की व्यवस्था की है।
बाबूलाल मरांडी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की।
बाबूलाल मरांडी का आरोप: हेमंत सरकार ने जानबूझकर J.TET में खड़ा किया भाषा विवाद
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जानबूझकर भाषा विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में जानबूझकर ऐसी शर्तें जोड़ी जा रही हैं ताकि नियुक्तियों को कोर्ट-कचहरी में उलझाया जा सके।
शराब घोटाले में गिरफ्तार सिद्धार्थ सिंघानिया ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाए गए, ACB कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड ACB ने शराब घोटाले मामले में रायपुर से गुरुवार को गिरफ्तार किया था।
जोन्हा फॉल में डीपीएस शिक्षक की डूबने से मौत की आशंका, बचाव अभियान जारी
रांची के जोन्हा फॉल में पानी के तेज बहाव में गुरुवार को डीपीएस स्कूल के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बह गए। उनकी तलाश आज भी जारी है। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम आज मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, पानी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हो रही है।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
रांची, झारखंड सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का पदस्थापन के साथ तबादला भी किया गया है। इनमें 32 आईएएस अधिकरियों का तबादला कर दिया गया है जबकि आठ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 16 अफसरों की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में बुधवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड में 24 तक होगी बारिश, भारी बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त
रांची, झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही।
जमशेदपुर में जलजमाव से लोग घरों में फंसे
पूर्वी सिंहभूम, लगातार हो रही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सरकारी कॉलोनियों, स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे मोहल्लों और संकरी गलियों में जलजमाव से लोग बेहाल हैं। नालों की सफाई नहीं होने और सिस्टम की लापरवाही के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने किया पुस्तक का विमोचन
रांची, झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संथाल परगना के प्रख्यात कवि एवं लेखक धनेश्वर सिंह राय की ओर से रचित काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का औपचारिक विमोचन किया।
इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लेखक धनेश्वर की लेखनी में झारखंड के प्रति गहरी संवेदनाएं झलकती हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि कृषि कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की है। उनकी साहित्यिक यात्रा प्रेरणादायक है।