सिरमटोली केबल स्टे ब्रिज का निर्माण शुरू
सिरमटोली फ्लाइ ओवर को पटेल चौक से निवारणपुर की ओर से जोड़ने के लिए केबल स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है। यह रांची रेलवे स्टेशन की लाइन के ऊपर बन रहा है।
राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम
झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का निरीक्षण करते दिखे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
तापमान में आएगी 5 डिग्री तक की गिरावट, बढ़ेगी ठंड
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बेमौसम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह से घना कोहरा रहा। फिर लगभग पूरे दिन रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।
झारखंड विधानसभा में कुछ अनोखा हुआ, ‘नए चेहरों’ की ‘नई शुरुआत’ जानिए क्या है नई राजनीति का संकेत
छठी विधानसभा का पहले सत्र का पहला दिन विधायकों के शपथ के नाम रहा। प्रोटेम स्पीकर प्रो स्टीफन मरांडी ने 80 विधायकों को शपथ दिलाई। 56 विधायकों ने हिंदी, 22 ने स्थानीय भाषा और दो ने उर्दू में शपथ ली।
झारखंड विधानसभा सत्र: सदन में 80 विधायकों ने ली शपथ, कार्यवाही 10 दिसंबर पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित
षष्ठम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को दिन के 11 बजकर 15 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी।
नंगे पांव विधानसभा पहुंचे जयराम महतो, चौखट पर टेका माथा
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की सोमवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। इसके बाद कार्यवाही को मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
रांची में तेज़ बारिश , 10 तक रहेगा घना कोहरा
बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड का मौसम बिगड़ेगा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं।
सीएम के बाद वित्त मंत्री के पास सर्वाधिक बजट
हेमंत कैबिनेट के 11 मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पिछली सरकार में झामुमो, कांग्रेस और राजद के पास जो विभाग थे, इस बार भी वही विभाग मिले हैं। विभागों के बजट बताते हैं कि जेएमएम के चार मंत्रियों से अधिक कांग्रेस कोटे के मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बजट है।
आरपीएफ ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 47 हजार 910 रुपये है।
एसआई दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची रेल मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ हटिया