विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर रांची स्थित संग्रहालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रिम्स कर्मचारियों का हंगामा, वित्त निदेशक कार्यालय का किया घेराव
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन पिछले लगभग तीन महीनों से लंबित रहने के कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, मंत्री इरफान अंसारी ने की घोषणा
युवा क्रिकेट प्रतिभा Vaibhav Suryavanshi को जल्द ही एक नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने घोषणा की है कि वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें झारखंड में सम्मानित भी किया जाएगा।
भारत में ओरल कैंसर का बढ़ता खतरा, तंबाकू सेवन सबसे बड़ी वजह : डॉ. सचेंदर पाल सिंह
रांची प्रेस क्लब में आयोजित ओरल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन को ओरल कैंसर की सबसे बड़ी वजह बताया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
108 एंबुलेंस सेवा मामले की सीबीआई जांच हो : बाबूलाल मरांडी
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
जेयूवीएनएल में अनियमितताओं का आरोप, श्रमिक संघ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शराब घोटाला केस : नवीन केडिया को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं
झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी इंग्लैंड यात्रा की अनुमति संबंधी याचिका खारिज कर दी है।
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवा के आसार
झारखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में तेज हुई सियासी हलचल, कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता
झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए राज्यसभा की दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाती नजर आ रही हैं।
रिम्स में जल्द शुरू होगी PET स्कैन सुविधा, कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में कैंसर मरीजों के लिए जल्द ही PET स्कैन मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।