News Saga Desk
Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल ICSE 10वीं परीक्षा में करीब 2.6 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि ISC 12वीं में लगभग 1.5 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और छात्रों- अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया। छात्र cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प दिया है। इसके लिए आवेदन 1 मई से 4 मई 2026 के बीच किया जा सकता है, जबकि परिणाम जून की शुरुआत में जारी होंगे।
इसके अलावा, सुधार परीक्षा (Improvement Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई से 14 मई 2026 तक खुले रहेंगे। यह परीक्षा 15 जून 2026 से शुरू होगी और इसके परिणाम जुलाई में आने की संभावना है। छात्र एक या अधिक विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
Ranchi के Nirmit Singh ने ICSE परीक्षा में 96.8% अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कांके रोड निवासी निरमित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। पारिवारिक चुनौतियों और घर बदलने जैसी स्थितियों के बीच भी उन्होंने पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखा। वहीं धनबाद की अंशिका मोदी ने 99% अंकों के साथ झारखंड में 10वीं में टॉप किया है
वहीं झारखंड के जमशेदपुर से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां शहर की छात्रा शांभवी तिवारी ने 12वीं बायो साइंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है।
उनकी सफलता में उनकी माता रिंकी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने बिना किसी ट्यूशन के खुद उनका मार्गदर्शन किया। उनके पिता राम सिंह समाजसेवी और व्यवसायी हैं, जबकि वे रांची के पूर्व महापौर Ashok Kumar Singh के पोते हैं।
No Comment! Be the first one.