News Saga Dask
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानकुनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के संचालन से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है। खास बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिहार के जमुई जिले के झाझा स्टेशन पर भी होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03009 दानकुनी–आनंद विहार स्पेशल 9 मई 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दानकुनी से रात 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03010 आनंद विहार–दानकुनी स्पेशल दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार से खुलेगी और रात 11:30 बजे दानकुनी पहुंचेगी। हालांकि कुछ निर्धारित तारीखों पर इसका संचालन नहीं होगा, जिसकी जानकारी रेलवे ने पहले ही जारी कर दी है।
यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें आसनसोल, मधुपुर और झाझा जैसे स्टेशन शामिल हैं। खासकर झाझा स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने से जमुई जिले के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।
No Comment! Be the first one.