सड़क धंसने से यातायात बाधित, प्रशासन अलर्ट पर
News Saga Desk
धनबाद : धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर आज अचानक सड़क धंसने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि सड़क का एक हिस्सा अचानक बैठ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर उस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील कर रहा है।
No Comment! Be the first one.