बार-बार हो रही है कब्ज, इसकी वजह आपका मानसिक तनाव भी हो सकता है

कब्ज की समस्या होने पर अक्सर लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं। फाइबर से भरपूर भोजन, पर्याप्त पानी और नियमित एक्सरसाइज को इसका बेहतर उपाय माना जाता है।

NEWS SAGA DESK

कब्ज की समस्या होने पर अक्सर लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं। फाइबर से भरपूर भोजन, पर्याप्त पानी और नियमित एक्सरसाइज को इसका बेहतर उपाय माना जाता है। लेकिन कई बार इन सभी बातों का ध्यान रखने के बावजूद पेट साफ नहीं होता। पेट में दर्द, ऐंठन, भारीपन और मितली जैसी परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसी स्थिति में इसकी एक वजह लगातार बना रहने वाला मानसिक तनाव भी हो सकता है।

Stress Effects on Digestion: तनाव कैसे बिगाड़ता है पाचन?

आईएसआईसी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एंड हेपेटोबिलरी साइंसेज के डायरेक्टर डॉ. शुभम वात्स्य ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि लंबे समय तक तनाव में रहने से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। उनके मुताबिक, मानसिक स्थिति का सीधा संबंध पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली से होता है।

तनाव से धीमी पड़ सकती है आंतों की गति

लगातार चिंता, गुस्सा, अपराधबोध और भावनात्मक दबाव में रहने से शरीर का नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। तनाव की स्थिति में आंतों की सामान्य गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं, जिससे मल त्याग में परेशानी होने लगती है। इसके अलावा तनाव के कारण खानपान, नींद और शारीरिक गतिविधियों का रूटीन भी बिगड़ सकता है।

Stress Management Tips: तनाव कम करने के 6 तरीके

  1. रोज एक्सरसाइज करें: टहलना, साइकिल चलाना और जॉगिंग जैसी गतिविधियां अपनाएं।
  2. योग और प्राणायाम: अनुलोम-विलोम और भ्रामरी को दिनचर्या में शामिल करें।
  3. पर्याप्त नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे सोने की कोशिश करें।
  4. कैफीन सीमित रखें: ज्यादा चाय-कॉफी और नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं।
  5. माइंडफुलनेस अपनाएं: अपनी भावनाओं को समझें और जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से बचें।
  6. अपनों से बात करें: भरोसेमंद दोस्तों और परिवार के साथ अपनी परेशानियां साझा करें।

Read More News

Read More