घाटशिला उपचुनाव: 28 अक्टूबर तक जमा करें लाइसेंसी हथियार, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

घाटशिला : घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन ने सभी लाइसेंसी शस्त्रधारकों को 28 अक्टूबर तक अपने हथियार संबंधित थाने में जमा कराने का अंतिम निर्देश जारी किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व 8 अक्टूबर को जारी नोटिस में 15 अक्टूबर तक हथियार जमा करने की समय-सीमा तय की गई थी। हालांकि, कई लाइसेंसधारकों ने अब तक आदेश का पालन नहीं किया है। ऐसे में प्रशासन ने यह अंतिम अवसर दिया है।

निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। तय अवधि में हथियार जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम (Arms Act) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उनका लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।

Read More News

Read More