झारखंड में 18 सितंबर तक झमाझम बारिश, आज 15 जिलों में भारी वर्षा

News Saga Desk

रांची। उत्तर तेलंगाना और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव (Low Pressure) क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) का असर झारखंड में साफ दिखने लगा है। रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद रांची और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश शुरू हो गई। शाम 5:30 बजे तक रांची में 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। महज तीन घंटों में हुई इस भारी बारिश के कारण रांची के कई निचले इलाकों जैसे अल्बर्ट एक्का चौक, कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे, सेवा सदन रोड और कांके रोड—में पानी भर गया। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, और कुछ जगहों पर पानी की गहराई तीन फीट तक पहुंच गई।

मौसम विभाग की चेतावनी- 15 से 18 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

आज (15 सितंबर) इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना:

  • रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद
  • पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा
  • सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह
  • देवघर, साहेबगंज, दुमका
  • जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा

16 सितंबर को संभावित भारी बारिश वाले जिले:

  • देवघर, दुमका, गिरिडीह, जमुआ
  • रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा
  • धनबाद, चतरा, रामगढ़
  • इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

17 सितंबर को मौसम और बिगड़ सकता है:

  • देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा
  • जमुआ, पाकुड़, साहेबगंज
  • हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More