बीमार मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

NEWS SAGA DESK

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है।

घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर मेघनाथ मंडल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए।

फिलहाल पुलिस अधिकारी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More