जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीवाली मेला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

News Saga Desk

रांची।  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने  शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर – 2025 तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की  सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष  शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी एवं ऋचा वर्णवाल शामिल थीं। 


Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More