NEWS SAGA DESK
बाघमारा। बाघमारा थाना अंतर्गत डुमरा सायर बांध स्थित मानसरोवर कलोनी में किराये के मकान में रह रहे सीआईएसएफ के सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार मिश्रा एवं हेड कांस्टेबल शत्रुँजय तिवारी के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए की गहने पर अपना हाथ साफ कर गया है. घटना शनिवार रात एक बजे की बताई जा रही है. घटना के संबंध में पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को शाम पांच बजे घर बंद करके ड्यूटी करने भीटीसी मुराईडीह गया हुआ था. रविवार सुबह जब ड्यूटी करके घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा देखा . वही उपर के मकान में रह रहे हेड कांस्टेबल शत्रुँजय तिवारी के घर का भी ताला टुटा हुआ पाया. हेड कांस्टेबल शत्रुँजय इलेक्शन ड्यूटी में बाहर गया हुआ है. साथ है उनका परिवार छठ के लिए घर गया हुआ था. चोरी की जानकारी शत्रुँजय को फोन से देने के बाद, उन्होंने बताया की अलमीरा के अंदर 7 हजार नगद तथा 50 हजार का चांदी का जेवरात रखा हुआ था. लगता है आलमारी तोड़कर चोर ले गया है. इलेक्शन ड्यूटी से आने के बाद है पता चल पायेगा. जिसके बाद मैंने घटना की सूचना बाघमारा पुलिस की दिया.
भुक्तभोगी ने बताया कि सबसे पहले चोरो ने मेन गेट का ताला तोड़कर मेरे घर के अंदर घुसा होगा. चोरों ने मेरे घर के सभी कमरों को खंगाला कर आलमारी के लॉकर को तोड़ा. अलमीरा के अंदर रखे 22 हजार नगदी समेत सोने का एक मंगलसूत्र, पांच पीस सोने का रिंग समेत चांदी का पायल चोरी हुआ है. जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख की अंकी गई है. एएसआई पवन कुमार ने इस मामले पर बाघमारा पुलिस को सूचना दी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.सीआईएसएफ के एएसआई पवन कुमार एवं हेड कांस्टेबल शत्रुँजय तिवारी दोनों बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र में कार्य करते है.
चोरो ने मेन गेट समेत 14 ताला तोड़कर किया चोरी किसी को भनक तक नहीं…..
मानसरोवर कलोनी के अंदर घुस कर चोरो ने मेन गेट समेत 14 ताला तोड़कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया लेकिन कलोनी वाशियों को इनकी भनक तक नहीं लगी.
चोर इतना शातिर था कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का डिवीआर को डिस्केंट कर अपने साथ ले गया है.ताकि चोरी करते समय वारदात की घटना कैमरे में कैद न हो सके.
चोरी की घटना से कलोनी वाशी भयभीत…..
कलोनी वाशियों का कहना है की पंद्रह बीस दिन पहले मानसरोवर कलोनी के एक घर में चोरो ने स्प्रे से बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दुबारा फिर से चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. पुलिस के सुस्त रवैया के कारण चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है. जिसके कारण चोर बंद आवासों को ही ज्यादा टारगेट कर रहे है.
No Comment! Be the first one.