झारखंड भाजपा ने बदली मोर्चों की टीम, 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

NEWS SAGA DESK

Jharkhand BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के संयोजक घोषित हुए, भाजयुमो अध्यक्ष का नाम होल्ड पर है।

Jharkhand BJP: झारखंड भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश स्तर पर कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी ने छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसे फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

Jharkhand BJP: 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी के इस फैसले को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

छह मोर्चों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड भाजपा ने महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, OBC मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. सीमा सिंह को दी गई है। किसान मोर्चा की कमान अर्जुन सिंह को मिली है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रंजय भारती को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं OBC मोर्चा की कमान मनोज वाजपेयी महतो को सौंपी गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मो. ताजदार आलम की नियुक्ति हुई है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी सन्नी टोप्पो को दी गई है। पार्टी ने कुल सात मोर्चों में से फिलहाल छह के अध्यक्षों की घोषणा की है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है।

कई प्रकोष्ठों में भी नई जिम्मेदारियां

Jharkhand BJP ने मोर्चों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव को दी गई है, जबकि आईटी प्रकोष्ठ का दायित्व कर्नल बीके सिंह संभालेंगे।वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में डॉ. उमेश केडिया और कृष्ण कुमार मुन्ना को जिम्मेदारी मिली है। नगर निकाय प्रकोष्ठ की कमान जमशेदपुर के अनिल मोदी को दी गई है।


इसे भी देखें…झारखंड में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 36 मामले सामने आए, बच्चों में भी संक्रमण | News Saga

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में राजेश शुक्ला और बलवंत सिंह यादव को जिम्मेदारी मिली है। उद्योग प्रकोष्ठ में राजेंद्र पासवान और मुकेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। इसी तरह व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दिलीप सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सीए राजकुमार और सीए प्रदीप कुमार जालुका को दी गई है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. अभिषेक रामाधीन और शिक्षा प्रकोष्ठ में डॉ. समर सिंह तथा जटाशंकर पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।यदि श्रीनिवास और अजातशत्रु के नाम पर सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी किसी अन्य नए चेहरे को भाजयुमो की कमान सौंप सकती है। यही वजह है कि युवा मोर्चा के अगले अध्यक्ष को लेकर अभी राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। भाजपा के लिए युवा मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में नए अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक अनुभव, युवाओं के बीच पकड़ और पार्टी की भविष्य की रणनीति जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाना स्वाभाविक है।

Read More News

Read More