JPSC विवाद पर राज्यपाल से मिले जयराम महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

JPSC विवाद को लेकर डूमरी विधायक जयराम महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों के हित में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

News saga Desk

JPSC Controversy

डूमरी विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जेपीएससी से जुड़े मामलों में लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में सरकार और संबंधित एजेंसियों को इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो ने कहा कि यदि इस मामले में समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो छात्रों के हित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं का भविष्य किसी भी तरह की अनियमितता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और उन्हें पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया का अधिकार है।
साथ ही उन्हेंने कहा की हमने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की. उन्होंने कहा की यह मामला हमारे संज्ञान में है जल्द से जल्द जांच की जाएंगी और जो दोषी होगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएंगी
जयराम महतो ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी कहा की दिल्ली में युवा पीसफुल प्रटेस्ट कर रहे थे.. उनके साथ कल जो कुछ भी हुआ वह सही नहीं है. साथ ही कहा की अगर झारखंड में भी छात्र अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं, तो वह उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे और हर स्तर पर उनका समर्थन करेंगे।
इसे भी देखे- रांची में Sonam Wangchuk के समर्थन में प्रदर्शन | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी

उन्होंने कहा कि यह केवल एक भर्ती परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास का सवाल है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे

Read More News

पीएलएफआई के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड में 1 अगस्त को आएगा फैसला, रांची अदालत ने निर्णय रखा सुरक्षित

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के पूर्व सदस्य राजन राम...

एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी स्वच्छ पेयजल सुविधा, डिमना जलापूर्ति योजना का ट्रायल सफल, 15 अगस्त तक आपूर्ति की उम्मीद

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की वर्षों पुरानी...

VVIP नहीं, गांव की बेटी बनीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, खेत में उतरीं ग्रामीण महिलाओं संग की धान की रोपनी

जनप्रतिनिधियों की आमतौर पर दिखने वाली वीवीआईपी छवि से अलग, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास...

Read More