प्रेस वार्ता में बोलीं ज्योत्सना केरकेट्टा, दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं
News Saga Desk
रांची: आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भ्रामक और निराधार बातें फैलाई जा रही हैं।
हाल के दिनों में ज्योत्सना केरकेट्टा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। आरोप लगाया जा रहा था कि उनके पास दो अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र हैं और उन्हें इस मामले में सार्वजनिक रूप से जवाब देना चाहिए। इन आरोपों के बीच उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा।
प्रेस वार्ता के दौरान ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि उनके सभी दस्तावेज विधिसम्मत हैं और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक और सामाजिक कारणों से उनके खिलाफ भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनके दस्तावेजों पर आपत्ति है तो वह संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष मामला रख सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि किसी भी जांच में तथ्य सामने आ जाएंगे।
इस दौरान ज्योत्सना केरकेट्टा ने आदिवासी नेत्री निशा भगत के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए आरोप लगाना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस साक्ष्य है तो उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।
No Comment! Be the first one.