एलआईसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.05 फीसदी की

News Saga Desk

नई दिल्ली। देश और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर ली है। एलआईसी ने सोमवार को नियामकीय फाइलिंग में शेयर बाजार को बताया कि जीवन बीमा कंपनी ने डेढ़ साल की अवधि के दौरान खुले बाजार से 10.45 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदें हैं, जिससे बैंक ऑफ बड़ौदा में हिस्सेदारी 5.03 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी हो गई है। इस तरह कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाई है।

बीमा कंपनी ने जारी बयान में बताया कि 20 नवंबर, 2023 और 16 अप्रैल, 2025 के बीच किए गए अधिग्रहण के साथ मुंबई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.03 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी पर पहुंच गई है। हिस्सेदारी अधिग्रहण खुले बाजार में खरीद के जरिए किया गया। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 3.09 फीसदी की बढ़त के साथ 250.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More