हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के SNCU में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन पाइप फटने से मची अफरा-तफरी

News Saga Desk

देर रात थमी सांसें: ऑक्सीजन पाइप फटने से लगी आग, मुस्तैदी से बची नवजातों की जान

झारखंड के हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची. अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान, ऑक्सीजन पाइपलाइन से जुड़े एक जंबो सिलेंडर का पाइप अचानक तेज दबाव या तकनीकी खराबी के कारण फट गया. पाइप फटने के साथ ही वहां तेज स्पार्किंग हुई और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई

झारखंड के हजारीबाग जिले स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान ऑक्सीजन पाइपलाइन से जुड़े जंबो सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया, जिससे स्पार्किंग हुई और आग लग गई। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति भी बाधित हो गई।

वेंटिलेटर पर थे तीन नवजात, परिजनों में बढ़ी चिंता

घटना के समय SNCU में कई नवजात भर्ती थे, जिनमें तीन शिशु वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने की सूचना मिलते ही परिजनों की चिंता बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ।

तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर के निर्देश पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त पाइप को बदलकर ऑक्सीजन आपूर्ति जल्द बहाल कर दी गई। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. क्षितिज आनंद भी अस्पताल पहुंचे और पूरी स्थिति की निगरानी की।

एहतियात के तौर पर आसपास के निजी अस्पतालों से भी संपर्क किया गया था, लेकिन समय रहते ऑक्सीजन सप्लाई बहाल हो जाने के कारण नवजातों को कहीं और शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

आग बुझाने में वार्ड बॉय झुलसा

घटना के दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में एक वार्ड बॉय का हाथ हल्का झुलस गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी भी नवजात को नुकसान नहीं पहुंचा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने अस्पताल की ऑक्सीजन पाइपलाइन के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों और तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता को भी उजागर कर दिया है।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More