Warning: include_once(/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451
15 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी - News Saga
Barish

15 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

NEWS SAGA DESK

रांची :- दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में इसके केरल पहुंचने की संभावना है। सामान्य तौर पर मानसून को केरल से झारखंड पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। इस आधार पर झारखंड में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। पिछले वर्ष राज्य में मानसून 17 जून को पहुंचा था।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के आगमन से पहले राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। विभाग ने 4 जून से 8 जून तक कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर बारिश गुमला जिले के सिसई में दर्ज की गई।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 38.1 और न्यूनतम 28.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27.9 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 39.5 और न्यूनतम 27.2 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम 38.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री तथा खूंटी में अधिकतम 35.7 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More