सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने UPSC EPFO की भर्ती परीक्षा पास कर ली है और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब अगला बड़ा पड़ाव करीब आ गया है.
NEWS SAGA DESK
सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने UPSC EPFO की भर्ती परीक्षा पास कर ली है और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब अगला बड़ा पड़ाव करीब आ गया है. संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने EPFO में APFC के 74 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है. यानी लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इंटरव्यू की तैयारी में जुट जाना चाहिए
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, इंटरव्यू की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस दौरान 9 दिनों में उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे बिना देरी किए अपना रोल नंबर चेक करें और इंटरव्यू की तारीख, समय और शिफ्ट की जानकारी हासिल कर लें. UPSC के शेड्यूल के अनुसार APFC पदों के लिए इंटरव्यू 16, 17, 18, 19 और 20 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद 23, 25, 26 और 27 नवंबर को भी इंटरव्यू होंगे. उम्मीदवारों को दो अलग-अलग शिफ्ट में बुलाया जाएगा. सुबह की शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे और दोपहर की शिफ्ट वालों को 12 बजे तक इंटरव्यू सेंटर पहुंचना होगा.
सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट बदलने का मौका नहीं मिलेगा. UPSC ने साफ किया है कि इस संबंध में किसी भी तरह के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
इस भर्ती अभियान के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 74 पद भरे जाएंगे. लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू के जरिए चयन की अंतिम प्रक्रिया में शामिल होंगे. इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, विषय की समझ, निर्णय लेने की क्षमता और पद से जुड़ी जानकारी को परखा जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को EPFO के कामकाज, कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े नियमों और पद की जिम्मेदारियों की अच्छी तैयारी करनी चाहिए.
UPSC EPFO APFC का इंटरव्यू नई दिल्ली स्थित UPSC कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसका पता है- धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069. उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले इंटरव्यू सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है.
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर What’s New या Recruitment सेक्शन खोलें, EPFO में 74 पदों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. Interview Schedule 2026 के लिंक को खोलें, आपके सामने इंटरव्यू शेड्यूल की PDF खुल जाएगी, PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें, इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट चेक करके PDF डाउनलोड कर लें.
इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे. इनमें 10वीं का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो, वैध पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र यदि लागू हो और UPSC की ओर से जारी ई-समन लेटर शामिल हैं.
No Comment! Be the first one.