ओवैसी भी शामिल हुए वक्फ विधेयक के विरोध प्रदर्शन में, भाजपा ने कहा- कुछ लोग कठपुतली की तरह नाच रहे

News Saga Desk

नई दिल्ली। एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज जंतर-मंतर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 के खिलाफ चल रहे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जंतर मंतर पर जारी इस धरना-प्रदर्शन में कई मुस्लिम संगठन के नेता भी शामिल हैं। इस विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है, ”कुछ लोग भू-माफिया के इशारों पर कठपुतली की तरह नाच रहे हैं। मैं इन संगठनों से कहना चाहूंगा कि विरोध के नाम पर अपनी दुकान और भू-माफिया के प्रति प्रेम दिखाने के बजाय गरीबों और मुसलमानों के हित में सोचने की कोशिश करें।”


Read More News

निशा भगत मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा की गिरफ्तारी की मांग, रांची में लगेगी प्रतिमा

केंद्रीय सरना समिति और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची में प्रेस वार्ता कर निशा भगत की मौत की...

Read More