रांची एयरपोर्ट पर मनाया गया यात्री सुविधा दिवस, यात्रियों का तिलक और पौधे देकर हुआ स्वागत

News Saga Desk

रांची: देशभर के हवाई अड्डों पर मनाए जा रहे यात्री सुविधा दिवस के तहत रांची एयरपोर्ट पर भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाना और उन्हें सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

कार्यक्रम के तहत सुबह पहली फ्लाइट से रांची पहुंचे यात्रियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर और पौधे उपहार स्वरूप देकर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर को आकर्षक रंगोली से सजाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

यात्रियों और आम लोगों के लिए रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका आनंद यात्रियों ने भी लिया।

एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश की विकास यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसे यात्रियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

रांची एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजन यात्रियों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित करने और उन्हें सकारात्मक यात्रा अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Read More News

नशा मुक्त झारखंड अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राज्यव्यापी "नशा मुक्त झारखंड" जागरूकता अभियान का शुभारंभ...

Read More