पटना में बॉयज हॉस्टल में लगी आग

News Saga Desk

पटना। पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बॉयज हॉस्टल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सभी 40 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। चश्मदीद सुजीत कुमार ने बताया कि एक कमरे में आग लगी थी और धुआं और आग की लपटें देखकर वह तुरंत वहां पहुंचे। जिस कमरे में आग लगी थी, वहां 4 लड़के फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है और आग लगने की पहली वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है, लेकिन इसकी जांच कराई जाएगी। 


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More