President Droupadi Murmu Visit: तीन देशों के राजकीय दौरे पर रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

President Droupadi Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात दिवसीय मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया दौरे पर रवाना हुईं। कई अहम द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी।

News Saga Desk

नई दिल्ली। President Droupadi Murmu Visit के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को सात दिवसीय तीन देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं। 19 से 25 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में वह मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया का दौरा करेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत के इन देशों के साथ कूटनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा और उत्तर मैसेडोनिया की पहली राजकीय यात्रा होगी, जबकि रोमानिया की राष्ट्रपति स्तर की यात्रा तीन दशक से अधिक समय बाद हो रही है।

पहले चरण में मोल्दोवा पहुंचेंगी राष्ट्रपति

President Droupadi Murmu Visit के पहले चरण में राष्ट्रपति मुर्मु 19 और 20 जुलाई को मोल्दोवा की राजकीय यात्रा पर रहेंगी।

इस दौरान वह मोल्दोवा की राष्ट्रपति मैया सैंडू के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। इसके अलावा मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से भी मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के बीच कृषि, स्वास्थ्य सेवा, औषधि उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी।

उत्तर मैसेडोनिया की पहली राजकीय यात्रा

मोल्दोवा के बाद राष्ट्रपति मुर्मु 21 और 22 जुलाई को उत्तर मैसेडोनिया की यात्रा करेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस देश की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा होगी।

दौरे के दौरान वह राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। साथ ही प्रधानमंत्री ह्रिस्टिजन मिकोस्की और संसद के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगी।

राष्ट्रपति उत्तर मैसेडोनिया की संसद को संबोधित करेंगी और भारत-उत्तर मैसेडोनिया व्यापार मंच में भी हिस्सा लेंगी।

आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर

President Droupadi Murmu Visit के दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी आधारित सेवाओं में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

President Droupadi Murmu

विदेश मंत्रालय का मानना है कि इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

अंतिम चरण में रोमानिया का दौरा

दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मुर्मु 23 से 25 जुलाई तक रोमानिया की राजकीय यात्रा करेंगी।

रोमानिया में वह राष्ट्रपति निकुसोर डैन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके अलावा भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी।

यह यात्रा भारत और रोमानिया के बीच आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारत-यूरोपीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह दौरा तीनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देगा।

उन्होंने बताया कि रोमानिया यूरोपीय संघ में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर चल रही प्रगति से भविष्य में दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों के और मजबूत होने की संभावना है।

इसे भी देखै- मोराबादी सब्जी बाजार हटने के बाद विक्रेताओं का दर्द | “पहले बसाइए, फिर हटाइए” | Ranchi News

कूटनीतिक दृष्टि से अहम है यह दौरा

विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह सात दिवसीय दौरा यूरोप के साथ भारत की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, निवेश और व्यापार जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग के अवसर खुलने की उम्मीद है।

भारत की “एक्ट वेस्ट” नीति और यूरोप के साथ बढ़ते सहयोग के संदर्भ में भी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Read More News

Read More